नारी सुवास मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न

देश के विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने फेसबुक वीडियो के जरिये बहाई काव्य गंगा

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के संगम सुवास नारी मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी फेसबुक पर नारी मंच के पेज पर दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली।

ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि रचना सक्सेना विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित व कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश मिलिन्द ने की। गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ,लता खरे, छाया सक्सेना उपस्थित रहे।

ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दिल्ली,महाराष्ट्र, राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश छतीसगढ़ बिहार सहित कई राज्यों के रचनाकारों ने बसन्तोसव पर आधारित रचनाओं का काव्यपाठ किया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति वन्दना नामदेव व स्वागत गीत कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापित लता खरे जी ने किया। गोष्ठी का संचालन उमा मिश्रा जी ने किया।

काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान, उमा मिश्रा, साधना तिवारी, स्वर्णलता दिल्ली, शालिनी शर्मा, रवि रश्मि अनुभूति मुम्बई महाराष्ट्र, सुषमा खरे, कुमकुम सिन्हा, राजलक्ष्मी शिवहरे, सुखमिला अग्रवाल, रश्मि शुक्ला, वर्तिका अग्रवाल बनारस, दिलीप कुमार झा, रीतू गुलाटी, ललिता पांडेय, सुशील शर्मा, शिवानी शुक्ला, स्वाति जेसलमेरिया, कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी, राजवीर सिंह मन्त्र, अनिता मन्दिलवार, पूजा मिश्रा, सीताराम राय, कलावती करवा, विमल सागर, निशा साहू कोटा राजस्थान, ज्योति सिन्हा, रश्मि सक्सेना, कल्पना शर्मा, देवीदीन चन्द्रवंशी, चन्द्रभूषण निर्भय बिहार, सुधा चतुर्वेदी, डॉ. भावना दीक्षित, ज्ञान श्री, सुधा श्रीवास्तव, पीयूषी मंजूषा किंजवडेकर, जय श्रीकांत, जय सिंगरौली, रंजना बिनानी, दीपमाला तिवारी, सरिता बजाज, सरिता तिवारी, संगीता मिश्रा, आभा चौहान, विनोद वर्मा, दुर्गेश सहित कई रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।