कछौना पावर हाउस का जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्य करने वाला संविदा कर्मी हर्ष सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बरौली के तेज बुखार से मृत्यु हो गई है । हर्ष सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति था विद्युत समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहता था । एक अच्छे दिल का व्यक्ति होने के कारण कोई उससे निराश नहीं होता था । उसके इस तरह से चले जाने से उसके से मित्र व क्षेत्र के लोग सभी का मन काफी दुखी है ।
लोग को इस घटना से विश्वास नहीं हो रहा है । परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है । छोटी मासूम बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है । एक और होनहार युवा साथी हमारे खोखले सिस्टम की भेंट चढ़ गया है ।