हरदोई न्यायालय परिसर में किया गया सैनेटाइजेशन का कार्य

हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती अलका पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गयी कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार आज दिनाँक 19/04/2021 को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जनपद न्यायालय हरदोई परिसर में सैनेटाइजेशन का कार्य नगर निगम हरदोई द्वारा पूर्ण भागीदारी के साथ किया गया। जिसमें न्यायालय परिसर के प्रत्येक कक्ष में एवं बार के समस्त अधिवक्तागणों की सीटों पर पूर्ण रूप से संक्रमण से बचाव हेतु सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया।

प्राधिकरण सचिव ने यह भी बताया कि शेष बचा हुआ सैनेटाइ जेशन का कार्य अवकाश के दिनों में ही पूरा करा दिया जाएगा।