उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति पर सरकार का पक्ष

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति पर सरकार की ओर से कहा गया है कि इस नीति का संबंध प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाने से है। गरीबी व जनसंख्या वृद्धि में संबंध होता है। अत: हमें जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

दो बच्चों के बीच में अंतराल नहीं होने से उनके पोषण पर नकारात्मक असर तो पड़ेगा ही, साथ में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में अत्यंत कठिनाई होगी। जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में प्रयास करने के साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि देश की जनसांख्यिकी और संतुलन पर इसका कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

सरकार की ओर से कहे गया कि हम लोग ने बेहतर अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से न केवल दिमागी बुखार की बीमारी को नियंत्रित किया है, बल्कि वैश्विक महामारी कोरोना को भी नियंत्रण की ओर ले जाने में सफलता प्राप्त की है।