कौंच फ़िल्म फेस्टिवल डिजिटल कवि सम्मेलन में डॉ. पुरोहित ने किया काव्य पाठ

कौंच:-बुंदेलखंड कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे वर्ष में भी वैश्विक महामारी कोरोना के चलते , कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजक पारसमणी अग्रवाल जी की डिजिटल आयोजनव्यवस्था में भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान से सुप्रसिद्ध कवि साहित्यकार डॉ राजेश पुरोहित जी नें शानदार प्रस्तुति दी। आदरणीय राजेश पुरोहित जी देश के कवियों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बुंदेलखंड में आयोजित कवि सम्मेलन मे आदरणीय राजेश जी ने शिरकत करके बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल का मान बढ़ाया है, आपकी शानदार प्रस्तुति पर देश विदेश की जानीं मानीं हस्तियों नें बधाई दी।