सिद्धान्त सिंह :
लखनऊ। टी 20 वर्ल्ड कप 2021में भारत की जीत के लिए हिन्दू महासभा ने किया हवन का आयोजन।
अलीगंज स्थित गुलाचीन मंदिर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी सैकड़ों साथियों के साथ भारत जीत के लिए हवन किया।

वर्ल्ड कप जीत के लिए हिंदू महासभा के पदाधिकारियों समेत स्थानीय लोगों ने भी वर्ल्ड कप जीत के लिए हवन में आहुतियां डाली।
भारत भारत और पाकिस्तान मैच आज यानी 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें से 6 में उसे जीत मिली, एक मैच टाई रहा जबकि एक मैच उसने गंवाया भी था।