साहित्य संगम संस्थान मनायेगा गुप्त नवरात्र एवं बसंतोत्सव पर आयोजित करेगा कवि सम्मेलन

दिल्ली:– साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा बोली विकास मंच पर गुप्त नवरात्र एवं बसंतोत्सव विशेष कवि सम्मेलन मनाने जा रहा है ज्ञातव्य हो कि 06 फरवरी 2022 को प्रथम सत्र दोपहर 12 बजे से विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चार सहित सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम शुभारंभ, सरस्वती वंदना, वक्तव्य, आशीर्वचन। काव्यपाठ सत्र 03 बजे से शाम 06 बजे तक।

कार्यक्रम समापन घोषणा सह अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। जिसमें विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह मंत्र, महासचिव कविराज तरुण, सह अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलिंद, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमार रोहित रोज,प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राजेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष छाया सक्सेना प्रभु ,अधीक्षक नवीन कुमार भट्ट नीर उपस्थित होंगे। काव्य पाठ के लिए आमंत्रित कवि गणों में राजबीर सिंह मंत्र, डॉ कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी,रेनू श्रीवास्तव, राम बहादुर राय, योगेश ध्रुव, अनिल धवन, दिलीप कुमार झा, उमा नादैक, सरिता त्रिपाठी,उमा जी पाटिल, रामबाबू प्रसाद, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, सुषमा पाण्डेय,रीता जी झा, वीणा वैष्णव, डॉ अतुल द्विवेदी अंजाना, डॉ भगवान सहाय मीना,दीनदयाल सोनी, संदीप सिंह, महेश राठौर सोनू उपस्थित होंगे।अधीक्षक नवीन कुमार भट्ट नीर ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र एवं बसंतोत्सव विशेष कवि सम्मेलन मनाने जा रहा है। जिसमें नवरात्रि एवं बसंतोत्सव से भरी अभिव्यक्ति से यह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। ज्ञातव्य हो बोली विकास मंच क्षेत्रीय बोली के विकास हेतु तीन सालों से लगातार कार्य कर रहा है, जिसमें क्षेत्रीय बोलियों से संबंधित काव्यपाठ करवाता चला आ रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम आदित्यवार को करता है, विज्ञप्ति नियमावली द्वारा सूचित किया जाता है।इस बार का काव्यपाठ नवरात्र एवं बसंतोत्सव पर आधारित कर सकेंगे।