केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र को और मजबूत करने के तरीके तलाशने और महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने के लिए सहायता करने को कहा है।
मुंबई में आज उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बजट के बाद बातचीत में वित्त मंत्री ने महामारी के दौरान भी बाजारों के बेहतर प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार निरंतर सुधार चाहती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बजट प्रस्ताव अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का एक प्रयास है।