भारतीय किसान यूनियन (अ) ने तहसीलदार को दिया तीन सूत्रीय ज्ञापन

कछौना, हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने तीन सूत्रीय जन समस्याओं का ज्ञापन तहसीलदार सण्डीला को दिया। तहसीलदार ने पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष रेखा दिक्षित ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार सण्डीला को ज्ञापन देते हुए क्षेत्र की प्रमुख जन समस्याओं को रखा। कछौना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की संपर्क मार्ग ओवरलोड वाहनों के गुजरने से खराब हो रही है। चंद दिनों में अच्छी सड़के गड्ढा युक्त हो रही हैं। लखनऊ-हरदोई मार्ग से गढ़ी कमालपुर मार्ग खनन माफियाओं ने बर्बाद कर दी हैं। लगातार कई माह से ओवरलोड वाहन गुजरने से सड़क पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कई पुलिया टूट चुकी हैं। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इमरजेंसी वाहन गांव में नहीं पहुंच पा रहे हैं।

वर्तमान समय में ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व पेंशन धारकों को सत्यापन करना आवश्यक है। जिसमें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लगाना आवश्यक है। जिसके लिए कछौना में मात्र तीन आधार कार्ड केंद्र संचालित हैं। कछौना क्षेत्र की लगभग दो लाख आबादी है। पेंशन धारक व किसानों की संख्या लाखों में है। यह लोग सुबह 7:00 बजे से ही केंद्रों पर पहुंच जाते हैं। इन केंद्रों पर लाभार्थियों से केंद्र संचालक मनमाने तरीके से अवैध वसूली कर रहे हैं।

गौसगंज क्षेत्र में एक आधार केंद्र चालू कराने की भी मांग की। यहां के लोग 10 किलोमीटर कछौना जाने को विवश हैं। यूनियन की सदस्य जाहिरा की समस्या भी उठाई, पदाधिकारियों ने बताएं एक सप्ताह के अंदर जांच कर समस्या का निराकरण कराने की कृपा करें, अन्यथा हम लोग जनहित में तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों में गुफरान, शिवाली सिंह अधिवक्ता, रामू, कौशल, ज्ञान प्रकाश सहित दूरदराज के महिला, पुरूष, किसान मौजूद थे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता