साहित्य संगम संस्थान द्वारा प्रकाशित कृति ‘चित्रांश’ का विमोचन समारोह सम्पन्न

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान की वरिष्ठ साहित्यकार ऐश्वर्या सिन्हा चित्रांश को जन्मदिन के उपहार स्वरूप -“इदमनमम” पत्रिका की श्रृंखला में ‘चित्रांश’ का विमोचन काव्य मंच पर साहित्य संगम संस्थान के प्रवेशाधीक्षक, मुख्यमंच के पंचपरमेश्वर, राजस्थान इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कवि राम प्रकाश अवस्थी ‘रूह’ के कर कमलों आज शाम आभासी पटल पर हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र,कार्यकारीअध्यक्ष डॉ रोहित रोज,सह अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलिंद,प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा, ऐश्वर्या सिन्हा एवं सभी शालाओं/इकाइयों के पदाधिकारीगण, साहित्यकार उपस्थित रहे।