★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
पाकिस्तान के भावी प्रधानमन्त्री शहबाज़ शरीफ़ ने जब कहा– हम किसी से बदला नहीं लेंगे; बेगुनाहों को जेल नहीं भेजेंगे तब नरेन्द्र मोदी-द्वारा दूसरी बार शपथ-ग्रहण करते समय उनके द्वारा किये गये कथन स्मरण हो आये, जिसमे उन्होंने भी वैसे ही कथन किये थे। नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार शपथ लेते हुए कहा था, “हम ‘अब’ बदले की राजनीति नहीं करेंगे”; परन्तु आगे चलकर क्या हुआ? चुन-चुनकर विपक्षी दलों के राजनेताओं और उनसे सम्बन्धित लोग को तरह-तरह के आरोपों मे सी० बी० आइ०, ई० डी०, एस० टी० एफ० आदिक के माध्यम से परेशान किया जाता रहा है; उनके घरों को जे० सी० बी० मशीने लगवाकर गिराया जा रहा है।
बेशक, पाकिस्तान मे भी वैसा ही होगा; क्योंकि सत्ताधारी अपने मूल कर्त्तव्य से हटकर ऐसे ही दुष्कृत्य करते आ रहे हैं। ऐसे सत्ताधारी लोग अपने दलों के उन लोग को नहीं देखते, जो स्वयं और उनके रिश्तेदार लोग अवैध तरीक़े से तरह-तरह के निर्माणकार्य कराये हुए हैं। वहाँ जे० सी० बी० मशीन का साया तक नहीं पड़ सकता। हम पाकिस्तान और भारत मे दशकों से यही देखते आ रहे हैं।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १० अप्रैल, २०२२ ईसवी।)