आबकारी व सिविल पुलिस के संयुक्त अभियान में कच्ची शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा

कछौना, हरदोई। सरकार ने अवैध शराब बिक्री करने वाले व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्त कदम उठाने की पहल की हैं। नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ रही है। पुलिस विभाग के संरक्षण के चलते नशा कारोबार धीरे धीरे कुटीर उद्योग बन जाता है। नशा के क्षेत्र में आए दिन लड़ाई झगड़ा चोरी सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है।

सोमवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त अभियान में ग्राम सभा समसपुर, दिबियापुर, प्रतापपुर में दबिश दी गई। कच्ची शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई। कच्ची शराब के लिये बने लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। 40 लीटर शराब बरामद की गई। कई लोगों पर अवैध शराब बनाने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से अवैध शराब बिक्री व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार आबकारी टीम सहित व पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता