हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। इस बीच प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में इस महीने की 10 तारीख को शाम 5 बजे चुनाव अभियान थम जाएगा।
राज्य में दो प्रमुख राजनीतिक दलों- भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों प्रमुख दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बताते चलें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रमुख नेता प्रतिदिन राज्य के विभिन्न स्थानों पर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।