कछौना, हरदोई। मंगलवार को ब्लॉक कछौना परिसर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व वैशाखी वितरण की गई।
क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रयासरत है। वह भी समाज में कदम से कदम मिलाकर चल सके। वर्तमान समय में थोड़ी सी जागरूकता से दिव्यांगता का विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर जीवन सरल हो सकता है। वर्तमान समय में दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार हर तबके के उत्थान के लगातार कार्य कर रही है। पात्र व्यक्तियों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलिए अब नजर नहीं आते हैं। 50 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, पांच दिव्यांगजनों को वैशाखी दी गई। ट्राई साइकिल व वैशाखी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान आई।
इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के जिला दिव्यांगजन अधिकारी ऋचा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी कदीर अहमद, वरिष्ठ सहायक राधेश्याम, पुनीत कुमार, अनूप कुमार, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता