ग्राम पंचायत उत्तरघैंया के प्रधान और सचिव को नोटिस, जवाब न देने पर सीज होंगे अधिकार

Corruption Feature IV24

हरदोई– जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ब्लाक कछौना की ग्राम पंचायत उत्तरघैंया में ग्राम प्रधान गुड्डी देवी व सचिव उज्ज्वल कुमार द्वारा विकास कार्यो में अनियमिता करने तथा जांच से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराये जाने के चलते उक्त को भ्रष्टाचार का उत्तरदायी मानते हुए नोटिस जारी की गयी है।

जिलाधिकारी ने नोटिस में उपरोक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित 15 दिन में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराने पर सचिव के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के साथ ही प्रधान पद के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित कर दिया जायेगा, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगें।