आग से एक भैंस व आठ बकरियाँ जिंदा जली, 20 हजार की नकदी और अनाज समेत पूरी गृहस्थी खाक

          अरवल थाना क्षेत्र के रवियापुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से 20 हजार की नकदी एक भैंस व आठ बकरी समेत पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियो ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
        अरवल थाना क्षेत्र के रबियापुर गांव निवासी रामू पुत्र चिरौंजी के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।बकरियों की चिल्लाने की आवाज पर ग्रहस्वामी की आंख खुल गई।उसने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी।ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी में एक भैंस,आठ बकरी, 20 कुंतल गेहूं 15 कुंटल ज्वार तथा ₹20000 की नकदी जलकर राख हो गई।मामले की सूचना अरवल पुलिस को दी गई है।