माधोगंज (हरदोई)- प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए अधिकारियो के चक्कर लगा लगा कर थक चुके पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के उपरांत भी नही मिली पहली किस्त।
विकास खंड की ग्राम सभा करवा निवासी मिश्री लाल पुत्र बलदेव ने बतया कि वह झुग्गी,झोपडी में रहकर गुजर बसर कर रहा है । सरकार गरीबो के रहने के लिए आवास बनवा रही है 2017 की पात्रता सूची में उसका नाम प्रधानमंत्री आवास में दर्ज है लेकिन अभी तक उसके खाते में पहली किस्त की धनराशि अधिकारियो द्वारा नही भेजी गयी । जिसकी जानकारी करने के लिए वह ब्लाक में अधिकारियो के पास चक्कर लगाकर थक हार कर विद्यायक आशीष सिंह के पास पहुँचा उन्होंने बीडीओ से आवास दिलाने के लिए कहा । विधायक के कहने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गयी । पीड़ित लाभार्थी ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पर आवास की पहली किश्त न मिलने की शिकायत की उसके बावजूद भी पात्र को आवास की पहली किश्त नही जारी की गयी । पीडत ने बताया कि वह दलित समाज से है प्रधान भी उसकी मदद नही कर रहे है । ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की गई शिकायत पर गांव न जाकर कर जांच ब्लाक में बैठ कर ली एवम झूठी आख्या लगाकर भेज दी । हेल्प लाइन पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया पीड़ित का कहना है कि किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराली जाय । गलत आख्या लगाने वाले दोषी अधिकारीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर आवास की पहली किश्त दिलाने की मांग की है।