पारिवारिक कलह से अवसाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम बराही का 20 वर्षीय युवक परिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा कामीपुर के मजरा बराही निवासी युवक मोहित उर्फ घेटाना पुत्र राज कुमार उम्र 20 वर्ष परिवारिक कला से तंग आकर घर से कहीं चला गया। वह नशा का भी आधी था। अवसाद में गांव बराही के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सांय चरवाहों ने जंगल में रक शव को देखा, गांव में चर्चा के दौरान परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अपने पुत्र के रूप में पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक युवक ट्रक पर हेल्पर का कार्यकर्ता था।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता