कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के ग्राम कोडरी, कहचारी से शनिवार की सुबह 50 वर्षीय दूधिया संदिग्ध अवस्था में घर से गायब है। परिजनों ने थाना कासिमपुर में गुमशुदगी की सूचना दी है।
पिता अब्बास ने थाने में लिखित सूचना दी कि उनका 50 वर्षीय अब्दुल सत्तार पुत्र फलतू शनिवार की सुबह शौच के लिए गया, काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू कर दी। हुलिया सामान्य हैं, परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने नागरिकों से अपील की, मेरे भाई की सूचना मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 9695726182 पर सूचना देने की कृपा करें। पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कासिमपुर पुलिस खोजबीन के लिए टीम गठित कर दी है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता