ठेले वाले का पपीता मीठा नहीं निकला तो पुलिसवाले ने ग़रीब को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कौशाम्बी : जहाँ जनता एक तरफ पुलिस को अपना मित्र मानती है, वहीं दूसरी ओर खाकी का इक़बाल बुलंद करने को सिपाही ने एक ठेले वाले को पीट दिया।

जिले की पुलिस का यह कारनामा मंझनपुर चौराहे पर देखने को मिला जहाँ चौराहे पर फल बेचने वाले ठेले वाले को एक सिपाही ने केवल पपीता मीठा नही होने का आरोप लगाकर दिनदहाड़े चौराहे पर पीट दिया। सिपाही द्वारा फल विक्रेता की पिटाई का मामला देख लोग की भीड़ लग गई। फल विक्रेता ने रो-रोकर अपनी दास्तान लोग को सुनाई तो लोग ने और साथी सिपाही ने पहुँचकर मामले को शांत कराया। सिपाही जिला जेल में तैनात बताया जा रहा है। यह मँझनपुर कोतवाली के चौराहे का मामला है । किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना की चारों ओर निंदा हो रही है ।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट