डीएम साहब एक नजर जरा ग्रामसभा नारा की तरफ करिए। ग्रामीणों की आवाज सुनिये जिससे सच्चाई सामने आ सके और गरीबों को उनका हक मिल सके । ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है ।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की जांच की जाए । कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास का पैसा आ चुका है जिसमें प्रधान के लोग खुद साथ में जाते हैं और पैसा निकलवा कर बैंक के बाहर उनसे धन उगाही का काम किया जा रहा है । गरीबों को धमकी दी जा रही है कि पैसा नहीं दिया तो आवास नहीं मिलेगा और ग्रामसभा नारा में कुछ लोग को पक्का मकान होने के बावजूद भी उनको प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास दिया है। इसी क्रम में सहीदाबाद नटों का पुरवा में पक्के मकान वाले अपात्रों को आवास दिया गया। उसकी जांच कराई जाए सच्चाई मिलने पर प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए।
आप को बतादे कि कौशांम्बी के सिराथू तहसील के नारा गांव में प्रधानमंत्री आवास में बड़ी धांधली चल रही है । बता दें कि पात्र को आवास न मिलने पर ग्रामीणों ने सिराथू तहसील दिवस में डीएम अमित कुमार को नारा गांव के प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र दे कर आवास की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्त्ता वंदना देवी पत्नी नीरज कुमार मोदनवाल जो जिला पंचायत सदस्य वार्ड नवम्बर 13 से प्रत्याशी है ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से अपात्रों को आवास दिया गया है । यह जांच का विषय है कि जिसके पास दो मंजिला मकान, फोर व्हीलर गाड़ी है, उसे आवास का आबंटन कैसे किया गया ?
गांव के ही बुधिया देवी ने तहसील दिवस में शिकायत करते हुए कहा कि हम पात्र हैं हमारा मकान बारिश में गिर गया था हम लोग दब गए थे। तभी 108 एंबुलेंस मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी लेखपाल को सूचना दिया गया। अपनी रिपोर्ट लगाकर कहा आपको आवास मिल जाएगा । हमे यही आसरा था कि आवास मिल जाएगा । ग्राम प्रधान ने भी आश्वासन दिया कि आपका लिस्ट में नाम आ चुका है और आप 5000 हजार दीजिए । महिला ने प्रधान को 5000 हजार दिया और आश्वासन के सहारे आज तक बैठी है । वहीं शाहीन बानो पत्नी कलीम उल्ला जिसके पास दो मंजिला मकान व गाड़ी है, उसका आवास आ चुका है । इसकी शिकायत जिलाधिकारी अमित कुमार से की गई है । नारा गांव के आवासों की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की गयी है । डीएम अमित कुमार ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी । जांच कराने के बाद दोषी पाये जाने पर प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट