गांव के बाहर पड़ा पाया गया शराबी युवक का शव 

घर से लापता युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा । जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वहां पर कोहराम मच गया । मौके पर पहुंचे परिजनों ने कच्ची शराब पीने से मौत की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कोतवाली शहर के बरबट्टापुर गांव निवासी चिरंजीलाल 29 पुत्र जंग बहादुर रविवार की शाम घर से बगैर बताए निकल गया था । देर रात होते ही जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को आशंका हुई काफी खोजबीन भी थी लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चला । सोमवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर निकले तो शव देखा । जिसकी सूचना परिजनों को दे दी । मौत का समाचार पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की मौत कच्ची शराब पीने से होने की आशंका जता रहे हैं । बताया जा रहा है कि पत्नी अनीता 1 सप्ताह से अपने मायके में रह रही थी । युवक शराब पीने का आदी था । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।