सदर कोतवाली मंझनपुर के मग्रोहनी निवासी आनंद उम्र 13 वर्ष पुत्र नत्थू को प्राथमिक विद्यालय के पास से गांव के ही सुग्गु पुत्र बब्बू पाल, सुरेंद्र पुत्र राजाराम पाल घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा कर 20/01/2021 को ले गए। आरोप है कि उपरोक्त दोनों साथियों ने आनंद को गायब कर दिया है। जिसका आज तक कोई खबर नहीं है।
नत्थू ईट भट्टे में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। उसके बेटे की गायब होने की खबर सुनकर वह आनन-फानन भागकर अपने पुत्र की नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन अब तक आंनद की कोई खबर नहीं मिली। उसने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली में सुनाई ना होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को अपने बच्चे की खोजबीन करने की तहरीर दी। एसपी अभिनंदन सिंह ने उसके बच्चे की खोजबीन कर सुपुर्द करने का आश्वासन दिया।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट