सिरफिरे युवक ने अपने पड़ोसी को चाकुओँ से गोद डाला

            सण्डीला-हरदोई-  सण्डीला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मँड़ई निवासी बिल्लू पुत्र कल्लू को एक सिरफ़िरे युवक ने चाकू से गोद डाला । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
              प्राप्त जानकारी के अनुसार सण्डीला के सब्जी मंडी में बिल्लू पुत्र कल्लू व सद्दाम दोनो ही एक दूसरे के पड़ोस में ठेले पर सब्जी की दुकान लगाते है । दोनों में किसी बात को लेकर आज लगभग 12 बजे विवाद हो गया । विवाद मारपीट तक बढ़ गया । मौके पर मौजूद लोगों ने आपस मे सुलह समझौता कराकर दोनो को शांत करा दिया । लेकिन जानकारी के अनुसार सद्दाम का गुस्सा शांत नही हुआ । उसने जज्बात में आकर बिल्लू को चाकुओं से गोद डाला । वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार उन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था । सूचना पाकर कोतवाल जगदीश यादव तत्काक मौके पर पहुंच कर आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया । डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर  दिया । जहां पर उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।