बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संडीला (हरदोई), 30 जनवरी- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोम मोड़ पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई ।

ज्ञात हो अनीश पुत्र युसूफ निवासी सोम जो बाइक से बाजार गया था । वहां से सब्जी लेकर वापस आते समय सोम मोड़ पर प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी जिस से वह घायल हो गया । आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है । यूसुफ के एक बच्चा है । वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।