कोखराज थाना पुलिस और एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर एक ट्रक को रोककर 20 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मुबारक अली ,असलम पुत्र रज्जब अली निवासी ननमई ,खुश नवाज पुत्र कमाल उद्दीन निवासी रोहतास सासा राम विहार व इनके सहयोगी पासर पप्पू पुत्र रफीक ,भारत मौर्य, नवशाद पुत्र अब्दुल रसीद आरोपियों को एक स्कार्पियो गाड़ी जो UP 65 AS 5000 को भी बरामद कर लिखा पढ़ी कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन गोवंशों इटावा से कोलकाता भेजा जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानपुर की तरफ से कोलकाता की तरफ जा रहे ट्रक में 20 गोवंश भरकर पशु तस्कर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने ट्रक का पीछा कर कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में भरे 20 गोवंश के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोखराज पुलिस ने तस्करों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस की कार्यवाही से तस्करी करने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है।