प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ‌की पार्टी सुभासपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ‌की पार्टी सुभासपा की समस्त जिला कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

हरदोई। प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से समस्त जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं के सम्मान की ‌उपेक्षा , जातिवादी राजनीति करने व‌ अनुचित कार्यशैली का ‌कथित आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश द्विवेदी ‌, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता , अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शफीक अहमद व जिला कोआर्डिनेटर सुंदरलाल शुक्ला , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अपूर्वा ‌सिंह व प्रमुख महासचिव केपी सिंह अर्कवंशी आदि पदाधिकारियों ने उक्त आरोप लगाते हुए ‌पार्टी‌ से इस्तीफा दे दिया है।