दिव्यांग परीक्षण शिविर 03, 04, 05 व 06 दिसम्बर को :- जिलाधिकारी

सम्बन्धित अधिकारी आदेशानुसार व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें :- पुलकित खरे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, शाहाबाद, बिलग्राम, अधिशाषी अधिकारी सदर, शाहाबाद, साण्डी को अवगत कराया है कि भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत राज्य सभा सांसद डा0 अशोक बाजपेयी के सौजन्य से एलिम्को कानपुर के माध्यम एवं बरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के सहयोग से जनपद के निम्न स्थानों पर दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी, मानसिक दिव्यांगों हेतु किट, नेत्रहीन बच्चों के लिए किट, छड़ी एवं कृत्रिम अंग वितरण हेतु दिव्यांगों के परीक्षण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

उन्होेने बताया कि दिव्यांग परीक्षण शिविर 03 व 04 दिसम्बर को गांधी भवन हरदोई, 05 दिसम्बर को आवास विकास कालोनी शाहाबाद, निकट एलआईसी आफिस तथा 06 दिसम्बर को 2018 को पंचवटी आश्रम नोशहरा साण्डी में आयोजित किया जायेगा। श्री खरे ने कहा है कि शिविर में डाक्टरों का पैनल के साथ दिव्यांगों की पात्रता करने वाले डाक्टरो को पहुंचने हेतु निर्देशित करें, उप जिलाधिकारी उक्त शिविर में एलिम्को टीम के साथ अन्य चिकित्सकों आदि के बैठने व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने व अधिशाषी अधिकारी को दिव्यांग शिविर का प्रचार प्रसार करने तथा पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये।