क्षेत्रीय बोलियों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न साहित्य संगम संस्थान के बोली विकास मंच पर बही काव्य सरिता

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के बोली विकास मंच व्हाट्सएप्प ग्रुप पर रविवार को भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय बोलियों के इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम रचनाकारों ने क्षेत्रीय बोलियों में काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ माँ सरस्वती की स्थापना से हुआ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र,पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट ने स्थापना की।माल्यार्पण छाया सक्सेना आशीष पांडेय जिद्दी कविराज तरुण सक्षम अरुण श्रीवास्तव अर्णव, मनु सामरिया, अर्चना तिवारी,तामेश्वर शुक्ल ने किया।

माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन प्रसिद्ध साहित्यकार छगनलाल गर्ग विज्ञ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, आदेश पंकज चन्द्रपाल सिंह, प्रणव भास्कर शिववीर, सरोज ठाकुर, अनिता मंदिलवार ने किया।

कवि सम्मेलन कर मुख्य अतिथि रामजस त्रिपाठी रहे। सरस्वती वंदना दीपाली पांडेय दीया ने प्रस्तुत की। बोली विकास मंच पर राजवीर सिंह मन्त्र,राजेश कुमार तिवारी रामू, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, चन्द्रपाल सिंह, मनु सामरिया, अनिता मंदिलवार, प्रणव भास्कर शिववीर तामेश्वर प्रसाद शुक्ल तारक, मीना भट्ट, नवीन भट्ट, लता खरे, प्रजापति माधव, रामजस त्रिपाठी, कविराज तरुण सक्षम, सरोज ठाकुर, दीपाली पांडेय दीया, रवि रश्मि अनुभूति, शालिनी वर्मा, अर्चना तिवारी, किरण वैद्य, शिवकुमार, कुमुद श्रीवास्तव, आशीष पांडेय जिद्दी, इन्दु शर्मा, शचि छगनलाल गर्ग विज्ञ, सांवर रासिवसिया, भावना शिवहरे, संजय, दीपा, दीप प्रकाश, चन्द्र जांगिड़, सुनील अवधिया, अर्चना पांडेय, संतोष पांडेय ने काव्य पाठ किया।