कछौना-हरदोई- सूबे की सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विकास खण्ड की आगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाये बीते 51 दिनों से काम बन्द व कलम बन्द हड़ताल पर बैठीे हैं आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओं के सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरने पर बैठी ब्लॉक अध्यक्ष ममता दीक्षित ने बताया डेढ़ माह से आधिक अपने हकों के लिये प्रदर्शन कर रही है फिर भी सरकार उनकी समस्याओं को जान बूझ कर नजर अन्दाज कर रही है यह भी कहा कि चुनाव के समय पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय वृद्धि की बात सरकार बनने के एक माह के अंदर करने को कही थी लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम उठाए न जाने के कारण पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाये कलम बंद व काम बन्द आंदोलन कर रही हैं इनका यह भी कहना है अब आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं बहनों का सब्र टूटता जा रहा है अगर इन बहनों की मांगे जल्द ना पूरी हुई तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रेमा कनौजिया, सीमा कनौजिया, मीना कुमारी, संतोष कुमारी ,सावित्री देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सुनीता शुक्ला, कुसुम कली ,महवी लता ,मंजू पांडे ,रमाकांती, अनीता वर्मा, सुनीता देवी , रम्मो साहित लगभग एक़ सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं मौजूद रही।