घात लगाकर किया जानलेवा हमला

हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम निबहरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिस के चलते आज सुबह सोते समय घात लगाकर आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से पीटपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। 

 बताते चलें कि सुबह नन्हके राठौर व अजय,रूपलाल व उमा देवी पत्नी नन्हके को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट पीटकर अधमरा कर दिया और दबंग अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाना सुरसा जाकर घटना की जानकारी दी व तहरीर दर्ज कराई। विपक्षी राकेश पुत्र रामनरेश, राजू, रामू पुत्र राकेश व उक्त लोगों की पत्नियों ने मिलकर हमला किया। जिसमे डाक्टरी परिक्षण कराकर अभियुक्तों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।