उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए मंगलवार 24 अक्टूबर का दिन बेहद ख़ास रहा।भारतीय वायुसेना ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अब तक का सबसे बड़ा टचडाउन किया जिसको लेकर जिले में भी कई रूटों पर डायवर्जन किया गया।इस डायवर्जन में सण्डीला बांगरमऊ उन्नाव रोड जाम रही तो मल्लावां कन्नौज मार्ग भी प्रभावित हुआ साथ ही बघौली माधौगंज उन्नाव कन्नौज मार्ग भी रहा बंद।इस रोमांच को लेकर लोग खासे उत्साहित भी दिखे।
आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को वायुसेना ने अब तक का सबसे बड़ा एयरशो किया।वायुसेना के एयरशो का मुख्य आकर्षण हरक्यूलीस C-130 ग्लोबमास्टर रहा।गौरतलब है कि यह दुनिया का सबसे मालवाहक जहाज है, जो एक्सप्रेस-वे पर उतारा।हरक्यूलीस विमान की लंबाई 174 फीट, चौड़ाई 170 फीट और ऊंचाई 55 फीट होती है।यह विमान 3500 फीट लंबी हवाई पट्टी पर उतरने की क्षमता रखते हैं।1500 फीट लम्बी पट्टी पर इन्हें आपातकाल उतारा जाता है।ये 42 हजार किमी तक की उड़ान एक बार में भर सकता है।इस जहाज में एक साथ 150 से अधिक जवान सफ़र कर सकते हैं।इसके अलावा 03 हेलीकॉप्टरों या 2 ट्रकों को एयरलिफ्ट करने की ताकत ये रखता है।सुबह 10 बजे सबसे पहले हरक्यूलीस C-130 ग्लोबमास्टर एक्सप्रेस-वे को टचडाउन किया।इसके बाद जगुआर मिराज-2000 सुखोई उतारे गए फिर सबसे आखिर में एक बार फिर से हरक्यूलिस को आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया जो गरुण कमांडोज को लेकर रवाना हो गया।ज्ञात हो कि, यह टचडाउन युद्ध जैसी स्थितियों में भारतीय सरहदों की सुरक्षा में बेहद कामयाब रहने वाला है।वहीँ एयरफोर्स की एक्सरसाइज में कुल 17 विमान भाग लिया जो गोरखपुर, ग्वालियर, बरेली और हिंडन एयरबेस से उड़ान भर रहे थे।