भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने किसान हितों की रक्षा और किसानों के सम्मान की लड़ाई के लिए कल जनपद के दसवें थाने का घेराव कर अपनी मांगें रखी, क्षेत्राधिकारी सण्डीला को सौंपा ज्ञापन

कासिमपुर हरदोई – किसान नेता प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गयी है । पुलिस प्रशासन इतना उद्दंड हो गया है कि किसानों से अभद्र व्यवहार करने पर तुला है । उन्होंने कहा कि किसान संगठन के द्वारा मंडल स्तर पर ओवर लोड वाहनों का विरोध किया जा रहा है लेकिन घूसखोर अधिकारी कार्यवाही करने की बजाए हफ्ता वसेली में मस्त है । सोशलमीडिया पर फर्जी पब्लिसिटी के लिए दिखावा करने में व्यस्त हैं । गन्ना किसानों की जायज मांगो पर आंख मूंद कर तमाशबीन बने हुए है ।

उन्होंने ने कहा कि अगर हरदोई प्रशासन किसानों की बात को समय रहते नही मानेगा तो जल्द हरदोई में किसानों का सैलाब नजर आएगा । जिसके आगे जनपद में बैठे घूसखोर अधिकारी टिक नहीं पायेंगे और आने वाले 2019 के चुनाव में मोदी जी को हरदोई से बैरंग वापस करेंगे । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ,वीर प्रताप सिंह , राजेश सिंह के साथ हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे ।