हरदोई नगर की आस, बाईपास हो अपने पास

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख, हरदोई)-


बीती रात सिनेमा चौराहे पर बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन प्रशासन शायद ही इससे सबक ले हर बार की तरह। भारी वाहन तेज रफ्तार में नगर के अंदर की सड़क से जब निकलते है तो लोगों के दिल दहल जाते है और रात में तो कई-कई मीटर लम्बे ट्रक इन चौराहों पर ठीक से निकल भी नही पाते हैं। आज इन भारी वाहनों का शिकार पुलिस भी बन गयी।
अगर हरदोई में बाईपास जल्दी बन जाए तो इन चलते-फिरते यमराजों से नगर के लोगों को मुक्ति मिल सकेगी । वर्ना ऐसी घटनाएं होती रहेगी और हम सब दुखद घटना लिखकर अफसोस जताते रहेंगे। बाईपास के लिए प्रशासन को जल्द से जल्द काम कर इसका निर्माण कराना चाहिए क्योकि दुर्घटनाएं भी हमेशा आम आदमी के साथ ही नहीं होती, इसका शिकार कोई भी बन सकता है ।