सऊदी अरब भेजने के नाम पर तीन लाख ठगे

                 सऊदी अरब भेजने के नाम पर कबूतरबाजाें नेे एक युवक से 36 लाख रुपये हड़प लिए। रुपया वापस मांगने पर कबूतरबाजाेें ने घर बुलाकर युवक की पिटाई भी की और रकम लौटाने से इंकार कर दिया। युवक ने आरोपी पिता और दो पुत्राें समेत चार के खिलाफ सण्डीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
                सीतापुर जनपद के थाना क्षेत्र मानपुर के कुमरोरा निवासी खुर्शीद अली पुत्र असगर का आरोप है कि सण्डीला के तलैया निवासी पिता पुत्राें मोहम्मद शोएब,सोहेल असील व नासिर द्वारा सऊदी अरब भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़पने की शिकायत की। पीड़ित युवक का आरोप है कि वह बेरोजगार है और इन लोगों ने उसे सऊदी अरब में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर फंसा लिया और वीजा के लिये ढाई लाख, किराये के नाम पर तीस हजार एवं मेडिकल कराने के लिये दस हजार रुपये समेत करीब 36 लाख रुपये ऐंठ लिये।
               काफी समय तक वीजा नहीं मिला तो रुपये वापस मांगे।उसको फर्जी कागज भी दिए गए जब उसको पता चला तो फिर रुपये मांगे गए।पीड़ित का आरोप है कि इन लोगाेें ने घर बुलाकर पैसा देने से इंकार करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।