ढाक व महुआ के पत्तों से दोना पत्तल बनाने हेतु प्रेरित करें : सीडीओ

                 उ0प्र0 क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति भूमि सुधार निगम की तृतीय परियोजना के अन्तर्गत वर्ष 2010. 11से वर्ष 2016. 17 तक जनपद में विभाग द्वारा कराये कार्यो के सम्बन्ध एक बैठक का आयोजन प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 भूमि सुधार निगम अजय यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।
                   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने का कि परियोजना के अन्तर्गत जो भी कार्य कराये गये है उनका स्थलीय निरीक्षण भी किया जाये और जिन गांवों में परियोजना के जो भी कार्य शेष रह गये हो उन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जायें । महिला समूहो द्वारा दोनो पत्तल के कार्य पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शुद्वता की दृष्टि से महिलाओं को ढाक व महुआ के पत्तों से दोना पत्तल बनाने के लिए प्रेरित करें । कुछ स्थानों पर डैम/नालों की सफाई अभी तक न होने पर सिंचाई विभाग उन्नाव के ईडी आनन्द कुमार ने बताया कि उक्त कार्य के लिए विभाग को बजट भेजा गया है और बजट प्राप्त होते ही उक्त कार्य करा दिये जायेगें । समूहो द्वारा बकरी पालन में उनके स्वास्थ्य की जांच आदि के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि बकरियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करायी जायेगी और समय समय पर टीकाकरण आदि भी कराया जायेगा ।
                    तृतीय परियोजना की जानकारी देते हुए परियोजना प्रबन्धक डा0 शिवराज सिंह चन्देल ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत कुल 23690 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है जिसमें 21718 पुरूष एवं 1971 महिलायें हैं । उन्होने बताया कि परियोजना के तहत चयनित ग्रामों के लाभार्थी परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए 228 महिला समूहों का गठन कर महिला सदस्यों को बकरी पालन, मधुमक्खी पालन एवं दोना पत्तल केे लिए प्रशिक्षएवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है जिसमें हरदोई परियोजना ईकाई द्वारा कुल 128 बकरी समूहों को बकरी पालन के लिए निगम द्वारा मदद की गयी है ।
                   श्री चन्देल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विपणन सुविधाओं के विकास के लिए 06 सोडिक हाटों का निर्माण किया गया है जहां सप्ताह में दो दिन बाजार लगती है तथा लाभार्थियों हेतु निवेश एवं उत्पाद की बिक्री की सुविधा के लिए 05 उत्पादक कम्पनियों का गठन किया गया है जिससे परियोजना के संचालन से आर्थिक सवलता आयी है । उन्होने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा छोटी छोटी बचत करके कुल रू0, 47.67 लाख जमा किये है जिसे अन्तरिक श्रृण के रूप में उपयोग कररही है । उन्होने बताया कि वर्ष 2017, 18 में भूमि सुधार के लिए बिलग्राम तहसील से बिरोरी,सिराईचमउ् ,धोधी,शाहाबाद से सिंगोहा,बरखेरा, सदर से नीर, उमरापुर, भीठादान, आशा, दलेलनगर, मनीपुर, मंगोलापुर, सोहासा, परसपुर, भडायल तथा कुरसैली को चिहिन्त किया गया है । बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला पंचायतरा अधिकारी, डीडी कृषि आशुतोष कुमार शुक्ल,डीएफओ सतीश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी डा0 विनोद कुमार यादव, अग्रणी व आर्यार्वत बैंक के मैनेजर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहें ।