शुक्रवार को सांसद अंजू बाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें महिला डॉक्टर पूनम गुप्ता नदारद मिली। सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और लैब टेक्नीशियनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की सांसद महोदया ने बात कही ।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने ओपीडी कक्ष, एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड, गर्भवतियों को गंभीर प्रसव के दौरान ऑपरेशन की सुविधा व अतिरिक्त एंबुलेंस की मांग की। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही। वहीं वाटर कूलर खराब पाए जाने पर इसको तत्काल ठीक कराने का मौके पर मौजूद डॉक्टर मुकेश गुप्ता को निर्देश दिया। प्रसूताओं से उन्हें दिए जाने वाले भोजन वह नाश्ता की जानकारी ली । बेडशीट व चादर आनन-फानन में बदल दी गई। इस औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह, मंडल महामंत्री नवीन पटेल, अनूप दीक्षित, सभासद धर्मेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह , अनूप सिंह आदि मौजूद रहे ।