सुरक्षा के कड़े इंतजामात के बीच जिले में होगी मतगणना

मतगणना एक दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी । 7 बजे सभी संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे जब कि प्रत्याशियों के एजेंटों को 7:30 बजे के करीब मतगणना स्थल परिसरों में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद करीब सुबह 8 बजे से मतपेटियों को खोलने एवं मतों की गिनती का काम शुरू होगा। इन सभी को लेकर जिला प्रशासन ने हर स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े इंतजाम किए है। अफसरों द्वारा पल पल हर पल पर नजर रखी जाएगी। मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढग़ से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • नगर पालिका परिषद हरदोई एवं नगर पंचायत गोपामऊ की मतगणना आईटीआई हरदोई परिसर में होगी।

  • नगर पालिका परिषद बिलग्राम, नगर पालिका मल्लावां , नगर पालिका सांडी व नगर पंचायत माधौगंज, नगर पंचायत कुरसठ की मतगणना बीजीआरइंटर कालेज, बिलग्राम में होगी।
  • नगर पालिका परिषद पिहानी, नगर पालिका शाहाबाद की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहाबाद में मतगणना होगी।
  • नगर पालिका परिषद सण्डीला, नगर पंचायत बेनीगंज एवं नगर पंचायत कछौना पतसेनी की मतगणना दिव्यानन्द विद्या मन्दिर महाविद्यालय संडीला में होगी ।
  • नगर पंचायत पाली की मतगणना पंत इंटर कालेज पाली में होगी।