इलाज में काम आने वाली तरल ऑक्सीजन के टैंकरों के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज रात विशाखापत्तनम से मुम्बई के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी। रेल मंत्रालय ने बताया है कि विशाखापत्तनम में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन से भरे टैंकर रेलवे की रो रो सेवा के जरिये संचालित किये जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार रेलवे कोविड -19 के खिलाफ अभियान के तहत ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रहा है।
अन्य ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी के रास्ते लखनऊ से बोकारो की यात्रा पर है, जो उत्तर प्रदेश में चिकित्सा ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी करेगी। मंत्रालय के अनुसार ऑक्सीजन एक्सप्रेस की यात्रा के लिए लखनऊ और वारणसी के बीच हरित कॉरीडोर बनाया गया था। रेलमार्ग के जरिये ऑक्सीजन सड़क परिवहन की तुलना में अधिक तेजी से पहुंचायी जा सकती है।