थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में विवाहिता ने मंगलवार को खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी पति ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में लापरवाही बरती जिससे युवती की मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया तथा पति पर जलाकर मार देने का आरोप लगाया है।
रीना 26 पुत्री स्वर्गीय रामभजन निवासी प्रगति नगर कोतवाली देहात की शादी 8 वर्ष पूर्व फैजुल्लापुर थाना बेहटा गोकुल निवासी पंकज शर्मा से हुई थी पंकज के मुताबिक रीना ने बीमारी के चलते खुद पर केरोसिन छिड़क लिया तथा आग लगा ली लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सही तरीके से इलाज नहीं हो पाया जिससे महिला की मौत हो गई उधर भाई रमेश का कहना है की रीना को टीवी की बीमारी थी जिसके चलते पति ने जलाकर हत्या की है तथा आए दिन दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता था मृतका के दो बच्चे बबुआ तथा किशन है फिलहाल मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।