विकास खंड की ग्राम पंचायत पुरवा में हुई खुली बैठक में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन पर विस्तार से चर्चा की गई । यह भी बताया गया कि जिनकी पेंशन नहीं बनी है वह लोग ग्राम पंचायत अधिकारी से सम्पर्क कर आन लाइन करा दें । साथ ही आवासों से सम्बन्धित पात्रों की लिस्ट बनाई गई । स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया । घर मे इज्जत घर बनवाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें एचसीएल फाउंडेशन के अर्जुन सिंह, हरदीप सिंह, अनम, असजद सिंह, अभिषेक, ओमकार, ग्रामपंचायत सदस्य , आशा बहू, आंगनबाड़ी व शिक्षक तथा ग्रामप्रधान सुमन गुप्त के पुत्र अवधेश गुप्त व ग्रामपंचायत अधिकारी मौजूद रहे ।