संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कल नई दिल्ली में दर्पण-पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस एप का शुभारंभ किया। इससे देश में डाक कार्यालय की किसी भी शाखा में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम जमा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पोलिसियों का ऑनलाइन नवीकरण भी किया जा सकेगा।
पिछले दिनों आई.टी. मॉर्डनाइजेशन की एक बड़ी परियोजना डाक विभाग ने शुरू की तेरह सौ करोड़ रुपये की लागत से और एक लाख 29 हजार जो हमारे ग्रामीण डाक घर हैं उनमें से लगभग साठ-बासठ हजार स्थानों पर हम वो काम पूरा कर चुके हैं। जो शेष बचे हैं उन्हें भी हम शीघ्र पूरा कर देंगे। मुझे लगता है कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। इसके लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग डाक विभाग कर रहा है।