राजस्व प्रशासन के अधिकारियों का आम जनता के मध्य प्रशासन के प्रति विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा 2017-18 में शीतकालीन भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान डीएम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी चकबंदी प्रक्रियाओं का समयबद्ध रूप से कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 2013-14 में माह अप्रैल, 2013 से जुलाई 2013 तक जनपदों में जो कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही सम्पन्न की गई, उसका मौके पर सत्यापन किया जायेगा और यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि वास्तव में कब्जा परिवर्तन किया गया और चक धारकों को सीमांकन पर कब्जा हस्तान्तरण कर दिया है। साथ ही कब्जा परिवर्तन एवं चक पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत का स्थल पर ही निस्तारण कर दिया जाएगा।
इसमें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि चकबंदी अधिकारी गांव में जाकर कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसका सत्यापन भी जिलाधिकारी को करना होगा तथा चक काटने का काम गांव में ही हो रहा है, यह भी सुनिश्चित करेंगे। चकबंदी अधिकारी वादों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार कर रहे या नहीं, तथा विशेष रूप से पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा रहा है या नहीं? इसकी जांच करेंगे और 5 वर्ष से अधिक पुराने गांवों के वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।