कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के नेताओं की राज्य में अनेक रैलियां हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज बागलकोट में प्रचार किया। इलकल में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का सपना 15 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद साकार होगा। श्री शाह ने मतदाताओं से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येडियुरप्पा को चुनने की अपील की। दूसरी तरफ, बेलागावी में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चामुण्डेश्वरी और बादामी दोनों ही विधानसभा सीटों पर जीतने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
Related Articles
निर्वाचन सम्बन्धी बाइट देने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकृत :- पुलकित खरे
March 14, 2019
0
जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें और निर्वाचन निष्पक्ष, निर्भीक एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करायें
November 18, 2020
0
बिलग्राम अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एक भी नामांकन नहीं हुआ वापस
March 2, 2019
0