हरदोई- बघौली थाना क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला की बाउंड्री को लेकर गत कई दिनों से चल रहे विवाद को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर विद्यालय की जाँच एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया तथा उन सभी तत्थयों की गहनता से जांच किया जो विद्यालय की बाउंड्री को लेकर ग्रामीणों में भ्रम की स्तिथि उत्त्पन हो गयी थी को एसडीएम ने अपने जांच में सभी अभिलेखों के आधार पर विद्यालय की बाउंड्री सरकारी जमीन पर ही बन रही है पाकर मामले को समाप्त कराया।
एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि ये सरकारी कार्य है इसमें जो कोई बाधा उतपन्न करना या निर्माण कार्य को रोकेगा कानून के विरुद्ध है।उन्होंने प्रधान व सचिव को हो रहे कार्य को आगे बढ़ाने का आदेश दिया।कहा किसी द्वस्य भावना से कार्य न करे ग्रमीणों खुश करते हुए कार्य करे।एसडीएम सदर ने थाना अध्यक्ष बघौली को आदेश दिया अगर कोई सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करता है या गलत तरीके से बगैर आदेश धरना प्रदर्शन करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये।
वहीं स्कूल की बाउंड्री की जाँच करते समय पड़ोस में बनी झोपड़ी देख प्रधान व सचिव की क्लास लेते हुए पूछा अभी तक इन को आवास क्यो नही आवंटित करा गया।सचिव व प्रधान के पास कोई जवाब नही बन पा रहा था सिवाए बग़ल झाँकने के अलावा कुछ नजर नही आ रहा था।झोपड़ी मालिक नशीर पुत्र बसीर को बुलाकर प्रधान से कहा इसको आवास का पात्र जरूर बनाया जाये व कच्चे मकान वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर आवास के पात्र बनाये जाये बहुत ही जल्दी।