सुप्रसिद्ध लेखिका अलका के काव्यपाठ को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में किया सम्मिलित

मुम्बई:– अंतर्राष्ट्रीय शब्द सर्जन के द्वारा 21 नवंबर 2021 को ऑनलाइन भारतरत्न महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 16 देशों के 300 कवि उपस्थित थे, जिन्होंने काव्य पाठ किया।

इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध लेखिका अलका जैन आनंदी जी जो कि मुंबई में रहती हैं के द्वारा भी काव्य पाठ किया गया। उनका चौथा एकल काव्य संग्रह संकल्प अलका बहुत जल्दी प्रकासित होने वाला है। इसमें उपस्थित सभी कवि गणों ने भारत रत्न विषय पर अपना काव्य पाठ किया । कोई अटल बिहारी जी पर तो कोई लता जी पर काव्य पाठ कर रहा था। समा बहुत ही लाजवाब था इसमें प्रतिभाग कर रही मुंबई से अलका जैन आनंदी जी ने बताया कि इस पटल के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पांडे जी के द्वारा यह सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 10 लोग द्वारा संचालित किया जा रहा था। गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे सम्मिलित किया गया है।