डीएलएड प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह सकुशल सम्पन्न

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- रविवार को नगर में स्थित नत्थन बानो बाबू खां जनता डिग्री कॉलेज पाली के वर्ष 2017 के बीटीसी प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने की बधाई देते हुए भीगी पलकों के साथ विदाई दी गयी।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बाबू खां व विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी कादिर अली व सरताज खां मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सोनू त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र छात्राओं द्वारा आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण व रोली वन्दन से किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशिक्षुयों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फुरकान खां, शिवमोहन बाजपेयी, रफाकत, शाहनवाज, अंकित बाजपेयी, आदर्श पांडेय, देवेंद्र, प्रशान्त कुमार, जयकिशोर, कमल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।