जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत नान एन0पी0ए0, एन0पी0ए0 तथा शिकायत सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण/शिकायत प्राप्ति हेतु आॅन लाइन व्यवस्था के स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिये गये है। जिसमें फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत नान एन0पी0ए0, एन0पी0ए0 तथा शिकायत सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण/शिकायत प्राप्ति हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना कार्यालय जिला कृषि अधिकारी विकास भवन में की गई है। जहाँ पर कृषक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
इसके लिए किसान को शिकायत के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, खतौनी की नकल प्रति पेज एवं बैंक पास बुक (31 मार्च 2016 से अब तक) पूर्ण करा कर जमा करना अनिवार्य होगा। आधार नं0 को इस योजना में लाभ लेने के लिए प्रयोग किया जायेगा। इसका प्रमाण पत्र भी किसान को हस्ताक्षरित करा कर जमा करना होगा। ऋण मोचन से वंचित पात्र कृषक अपनी शिकायत 21 जनवरी 2019 तक कार्यालय जिला कृषि अधिकारी विकास भवन में स्थापित हेल्प डेस्क में दर्ज करा सकते है।