बारिश में देरी से खरीफ फसलों को लेकर चिंतित किसान

कछौना, हरदोई। वर्तमान समय में बारिश अच्छी न होने के कारण व रजबहों/माइनरों में पानी न पहुंचने के कारण किसानों के सामने फसल की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में किसानों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है।

पानी न मिल पाने के कारण किसानों में मायूसी छा गई है। धान व मक्का की फसल सूख रही है। डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण किसान नलकूप से सिंचाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

विकासखंड कछौना के अंतर्गत एक 41 ग्राम सभाएं हैं। जहां पर किसानों की सिंचाई का मुख्य साधन नहरों से निकले रजबहा व माइनर हैं। जिसमें पानी न आने के कारण किसान काफी परेशान हैं। किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम प्रभावी न होने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहें है। आर्थिक समस्या के कारण किसान सिंचाई कार्य नहीं करा पा रहे हैं। किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों की प्रकृति भी नहीं सुन रही है। वहीं सरकार के नुमाइंदे किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने बताया जिला प्रशासन से बात करके शीघ्र रजबहा/माइनरों में पानी छुड़वाया जाएगा। जिससे किसानों की सिंचाई बाधित न हो।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता