आज हो सकता सिरकिटिया घटना का खुलासा

फालोअप

संवाददाता : अनीश सिंह; पिहानी; हरदोई :

कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम करीमनगर के मजरा सिरकिटिया में 24 जुलाई को महिलरा गांव के निकट लगे कारखाने के पड़ोस में संदिग्ध अवस्था में एक शव पड़ा पाया गया।जिसकी शिनाख्त सिरकिटिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र लाखन के रुप में हुई है।

परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।
जिसमे पुलिस ने परिजनों की तहरीर और पूछताछ में कई लोगो को हिरासत में लिया था। जिसमे नवागंतुक कोतवाल महेश चंद्र ने कई संदिग्ध से पूछताछ कर घटना के जल्द खुलासे के भरोसा दिया। उनके अनुसार पुलिस घटना का सोमवार को खुलासा कर सकती है।